• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गृह सचिव और डीजीपी को हड़काने वाला बदायूं का फर्जी भाजपा विधायक बुलंदशहर से गिरफ्तार

Naya Badaun by Naya Badaun
March 12, 2023
गृह सचिव और डीजीपी को हड़काने वाला बदायूं का फर्जी भाजपा विधायक बुलंदशहर से गिरफ्तार
ShareShareShare
लखनऊ, संवाददाता। बुलंदशहर के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश में बदायूं का भाजपा विधायक बनकर ठगी करने वाला एवं डीएम सहित पुलिस अधिकारियों पर रूतवा जमाने वाला व्यक्ति डिबाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शाति को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। शातिर व्यक्ति पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को फोन करके लंबे समय तक हड़काता रहा और लोगों से ठगी करता रहा। आखिर कार पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र का मामला है। डिबाई पुलिस ने फर्जी विधायक बनकर पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को फोन कर रौब जमाने वाले शातिर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। डिबाई प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि शातिर आरोपी संजय ओझा अपने आप को भाजपा का बिल्सी विधायक बताकर पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों पर रौब जमाता था इतना ही नहीं शातिर संजय ओझा ने फर्जी डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह के साथ मिलकर भोले भाले युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी की थी। भाजपा का विधायक बताकर शातिर संजय ओझा ने इतनी हदें पार कर दीं  कि उसने थानेदार से लेकर डीजीपी और गृह सचिव तक को हड़काया। जिसके बाद धीरे-धीरे शासन स्तरीय अधिकारियों को भी शक हुआ और फिर कई दिनों तक जांच पड़ताल और पुलिस आईटीसेल की पड़ताल के बाद शातिर विधायक को पकड़ा गया है।
पुलिस के नाम पर लिए थे 15 लाख
अभियुक्त संजय ओझा द्वारा भूपेंद्र सिंह के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई को रोकने तथा उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत ना होने देने व अभियोग लिखे जाने पर अंतिम रिपोर्ट लगवाने के लिए पुलिस के नाम पर 15 लाख रुपए अभियुक्त भूपेंद्र सिंह से लेने की भी स्वीकारोक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त आरोपी संजय ओझा अपने आप को जनपद बदायूं के बिल्सी विधानसभा का बीजेपी का विधायक बताकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर उनके क्षेत्र से संबंधित प्रकरण में रौब जमा कर दबाव बनाने का प्रयास करता था।
डीएम-एसपी से लेकर डीजीपी तक को हड़काया
बदायूं का भाजपा विधायक बताने वाले शातिर संजय ओझा ने फर्जी विधायक बनकर कई प्रकरणों में जिलाधिकारी अलीगढ़, एसएसपी अलीगढ़, एसपी सिटी मथुरा, प्रभारी निरीक्षक खुर्जा नगर, प्रभारी निरीक्षक रामघाट, थाना प्रभारी सिविल लाइन अलीगढ़, गृह सचिव उत्तर प्रदेश, डीजीपी उत्तर प्रदेश, एडीजी प्रयागराज सहित अन्य अधिकारियों से फर्जी विधायक बनकर बात भी की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

नौकरी लगवाने के नाम पर करता था ठगी

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि विगत 12 जनवरी को पुलिस ने दर्जनों युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले डिबाई के ग्राम दोगवां निवासी आरोपी फर्जी डिप्टी कमांडेंट भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह के अनुसार उक्त अभियोग में पुलिस विवेचनात्मक कार्रवाई में प्रकाश में आए कस्बा व थाना जहांगीराबाद निवासी शातिर संजय ओझा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सपा में जा चुके हैं बिल्सी विधायक
शातिर संजय ओझा अधिकारियों को फोन करते समय बदायूं का कभी भाजपा विधायक तो कभी बदायूं की बिल्सी विधानसभा से पूर्व विधायक भाजपा आरके शर्मा का नाम लेकर अधिकारियों को हड़काता रहा। जबकि भाजपा से विधायक आरके शर्मा पिछले कार्यकाल में रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही वह समाजवादी पार्टी में जा चुका है। मगर शातिर अभी भी भाजपा का विधायक बताकर हड़काता था। 
Previous Post

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार संग मिली जांच की सुविधा

Next Post

नवजात की मौत के बाद बांके बिहारी अस्पताल सील

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version