नया बदायूं। ब्योरो
बदायूं जनपद में 16 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक किया जायेगा। शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का हुजूम निकल पड़ा है। बदायूं से लेकर कछला गंगा घाट तक हर-हर बम बम की जयघोष रही। गंगा घाट से लेकर सड़कों तक कांवड़ियों की टोलियों की वजह से भगवामय हाईवे रहा और भक्तिमय महौल रहा है। गंगा घाट पर जैसे-जैसे शाम बढ़ती गई वैसे-वैसे कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती गई। कांवड़िया अपने-अपने गंतव्य को रवाना होते रहे। घंटा घाट से लेकर सड़कों तक पुलिस प्रशासन का पहरा रहा और अफसर भ्रमण करते रहे।
जनपद के शिवालयों में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर जलभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का कछला गंगाघाट पर दिनभर व देररात तक जमावाड़ा रहा। कछला गंगा घाट से जल भरकर कांवड़िया दिनभर अपने-अपने गंतव्य को रवाना होते रहे। शनिवार सुबह कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों की जो टोलियां पहुंचीं, उनमें अधिकतर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व पैदल थीं और कांवड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद सबसे पहले कांवड़ पूजन किया। भगवान भोलेनाथ और कांवड़ की आरती की गई। इसके बाद पैदल भी कांवड़िये निकलते रहे। जिसमें बरेली, पीलीभीत, रामपुर, कासगंज, अलीगढ़ आदि जिले के कांवड़ियों की टोली निकलती दिखी हैं। भगवान भोले की जयघोष के साथ कांवड़िया निकलते हुए दिखाई दिये। कांवड़ियों में विशेष उत्साह और आस्था देखी गई है। शाम होने पर वाहन चालक कांवड़ियों की संख्या बढ़ती गई। बतादें कि रविवार को शहर के गौरीशंकर मंदिर, बिरूआबाड़ी मंदिर, हर प्रसाद मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक की तैयारियां कर ली गई हैं। शहर के आसपास के तमाम कांवड़िए शाम को ही कछला से गंगा जल लेकर लौट आए। विभिन्न मंदिरों में वे ठहरे हुए हैं। आज तड़के शिवालयों में जलाभिषेक शुरू होगा। शनिवार शाम को अहिरटोला के कांवड़िये ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे रखकर नाचते-गाते गंगा जल लेने जा रहे थे।
