• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कादरचौक पुलिस और चोरों के बीच गठजोड़, पहले चोरी करो फिर फैसला कराओ

Naya Badaun by Naya Badaun
March 1, 2023
कादरचौक पुलिस और चोरों के बीच गठजोड़, पहले चोरी करो फिर फैसला कराओ
ShareShareShare

बदायूं। जिले में एक बार फिर से पुलिस कर्मियों व चोरों के बीच गठजोड़ व रुपयों का लेनदेन का मामला सामने आया है। जिसमें थाने के भीतर हेडकांस्टेबिल के सरकारी आवास पर भैंस चोर व पीड़ित के बीच फैसला कर 50 हजार रुपये का लेनदेन हुआ। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो मामला खुलकर सामने आ गया। जिसमें साफ हो गया कि पुलिस और चोरों के बीच कैसे गठजोड़ चल रहा है और कैसे चोरी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

मामला कादरचौक थाने का है। थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर के रहने वाले सत्यभान की दो भैंस 23 फरवरी की रात भैंस चोर गैंग ले गया था। उनकी पत्नी आहट पाकर जागी और शोर मचाया तो इस गैंग के सदस्यों ने मौके पर जुटे गांव वालों को असलहे दिखाकर धमकाया और वहां से निकल भागे। इस बीच पीड़ित ने एक आरोपी को पहचान लिया, जो उझानी के कसाई मोहल्ले का रहने वाला है। पीड़ित ने पुलिस को एक को नामजद करते भैंस चोरी की तहरीर दी थी।
थाने में तैनात एक दारोगा व एक दीवान ने मामले को थानाध्यक्ष तक को नहीं बताया और चुपचाप भैंस चोरों से सांठगांठ कर ली। इसके बाद हेडकांस्टबिल ने चोर व पीड़ित पक्ष को अपने सरकारी आवास पर बुला लिया। बुधवार को हेडकांस्टबिल ने फोन कर पीड़ित सत्यभान व उसकी पत्नी को आवास पर बुला लिया। पुलिस कर्मी ने सत्यभान से कहा कि अब भैंस तो नहीं मिल सकेगी, वो कटी जा चुकी है। दोनो भैंसो की जो कीमत हो वह बता दो तो उतना रुपया दिला सकते हैं। भैंस चोर सामने आये तो महिला ने उनको पहचान लिया। थाने के दीवान ने पीड़ित का चोरों से 50 हजार रुपये में फैसला कराया। आवास पर ही 50 हजार रुपये गिनने के बाद पीड़ित को दिये गये। बाद में फैसलानामा लिखाया गया। उसी समय किसी ने रुपयों के लेन देन का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

खरीदने के बहाने करते चोरी की रेकी :-
पीड़ित ने बताया कि उझानी का एक कसाई दिन में भैंस खरीदार बनकर आया था। रुपयों की बात न बनी तो भैंस नहीं बेंची। रात को पिकअप लगाकर भैंस चोरी कर ली गयी। इससे साफ है कि दिन में खरीदने के बहाने ऋषि करने आते थे रात को चोरी कर लेते।

आरोपी को बचाने को रचा षड्यंत्र :-
पीड़ित पक्ष के मुताबिक कादरचौक थाने में तैनात एक दीवान ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि पीड़ित को बुलाकर कहा कि इसे जेल भेज देंगे तो 10 दिन में छूट आएगा, इसलिए फैसला कर लो कुछ रुपए भी दिलवा देंगे। पुलिस के पचड़े में फंसे पीड़ित ने 50 हजार रुपये लेकर फैसला कर लिया।

कादरचौक थाना प्रभारी की सुनिए :-
कादरचौक थाना प्रभारी वेदपाल सिंह का कहना है कि भैंस चोरी की तहरीर मिलने पर हेडकास्टेबिल को जांच के लिए दी गयी थी। कब फैसला कराया और आरोपी को पकड़ा, इसकी जानकारी नहीं है। अभी वीडियो हमारे पास नहीं आयी है। वीडियो तलाशा जा रहा है। वीडियो देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता। मामले में दोषी पाये जाने पर विभागीय कार्रवाई करायी जायेगी।

Previous Post

कटिया डालकर बिजली चोरी से बिछाई जा रही एलपीजी पाइप लाइन, मुकदमा दर्ज

Next Post

केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्य एवं उपलब्धियों को गिना रही कलक्ट्रेट की प्रदर्शनी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version