• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गंगा महाआरती के वार्षिकोत्सव पर्व पर जगमग और भक्तिमय दिखा मां गंगा भागीरथी का तट

Naya Badaun by Naya Badaun
January 15, 2023
गंगा महाआरती के वार्षिकोत्सव पर्व पर जगमग और भक्तिमय दिखा मां गंगा भागीरथी का तट

बदायूं के कछला स्थित मां भागीरथी तट पर गंगा महाआरती।

ShareShareShare

बदायूं। कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर प्रतिदिन आयोजित होने वाली गंगा महाआरती का वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिन भर तमाम धार्मिक आयोजन किए गए। भंडारा एवं खिचड़ी भोजन और हवन कार्यक्रम के बाद शाम को गंगा महाआरती आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय के अलावा गैर जिला और राज्यों के साथ ही रूस से भी परिवार शामिल होने पहुंचे। पूजापाठ के साथ.साथ गंगा महाआरती में प्रतिभाग किया।

बदायूं के कछला स्थित मां भागीरथी तट पर गंगा महाआरती।

रविवार को मकरसंक्रांति के पर्व पर कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर गंगा महाआरती की चौथी वर्षगांठ मनाई गई। यहां गंगा महाआरती की कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। हवन पूजन और दोपहर में खिचड़ी भोज कराया गया। यहां गंगा महाआरती के वार्षिक उत्सव को लेकर काफी सजावट की गई और उत्सव जैसा महौल बन गया। शाम के समय छह बजे गंगा में जलाभिषेक और दूधाभिषेक के साथ ही पुष्प और मिष्ठान अर्पित किया गया। यहां पूजापाठ पंडितों द्वारा कराया गया। इसके बाद शाम सात बजे से रात को नौ बजे तक गंगा महाआरती की गई। फिर यहां भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें पहले मां गंगा को भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दोपहर के समय खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। यहां गंगा माआरती में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कमिश्नर बांदा व पूर्व डीएम बदायूं दिनेश कुमार ने प्रतिभाग किया। पूजापाठ के साथ आरती में सभी ने प्रतिभाग किया। यहां डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डाण् ओपी सिंह भी शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के साथ ही सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल के साथ.साथ तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने प्रतिभाग किया।

कछला स्थित गंगा महाआरती वार्षिकोत्सव।

आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान
कछला गंगा घाट पर गंगा महाआरती का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कमेटी द्वारा जमीन पर झालरों और लाइटों से झिलमिल किया गया। इसके अलावा यहां आतिशबाजी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। यहां शाम से देररात तक आतिशबाजी छोड़ी गई। जिससे आसमान भी सतरंगी दिखाई दिया है।

कछला स्थित गंगा महाआरती वार्षिकोत्सव।

दीप प्रज्जवलन से जगमग हुआ गंगा तट
गंगा महाआरती की चौथी वर्षगांठ को काफी धूमधाम से मनाया गया। यहां पहुंचे मां गंगा के भक्तों ने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। गंगा महाआरती कमेटी की ओर से यहां 5100 दीप प्रज्जवलन कराया गया। लोगों ने दीप प्रज्वलित करके गंगा घाट पर रखे और गंगा की बहती धारा में भी प्रवाह किए गए।

कछला स्थित गंगा महाआरती वार्षिकोत्सव में रूस से पहुंचा परिवार।

भारतीय संस्कृति जानने रूस से बदायूं पहुंचा परिवार
भारतीय संस्कृति में गंगा एक धरोहर के रूप में है। विदेशों में भारतीय संस्कृति को बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से देखते हैं। कछला गंगा घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन पिछले चार वर्षों से चल रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशों तक पहुंच चुका है। यहां रविवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया तो यहां रूस से एक परिवार पहुंचा। याना और मैक्सिम नाम के महिला पुरूष पहुंचे और गंगा आरती को देखा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गंगा आरती क्या है उसको देखने के लिए वह यहां आए हैं। उनकी इच्छा थी कि भारतीय संस्कृति से परिचित हो सकें।

बदायूं के कछला स्थित मां भागीरथी तट पर गंगा महाआरती में पहुंचे भक्त।

कई जिलों और राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु
मां गंगा के तट पर गंगा महाआरती की चौथी वर्षगांठ पर बदायूं जनपद के ही नहीं बल्कि जिले के कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। यहां कछला, बदायूं शहर और देहात के अलावा आगरा, एटा, कासगंज, बरेली, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रतिभाग किया। यूपी के अलावा जयपुर राजस्थानए मध्यप्रदेशए दिल्ली सहित कई राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे।

कछला स्थित गंगा महाआरती वार्षिकोत्सव।

यह रहे मौजूद
कमेटी के प्रतीश गुप्ता, मुनीश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, मनोज गोयल, हरि अग्रवाल, सौरभ शर्मा, मुकेश तोमर, अनिल यादव, नीरज शर्मा, डेबिड तोमर के अलावा दीपमाला गोयल, रजनी मिश्रा, सोनरूपा विशाल, सारिका गुप्ता, मेघा अग्रवाल, हर प्रसाद सिंह पटेल, प्रेमस्वरूप पाठक सहित शामिल रहे।

Previous Post

जिले में दो वर्ष तक गांव-गांव अखंड ज्योति जलाएंगे अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के सदस्य

Next Post

बसपाईयों ने केक काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो मायावती का 67वां जन्मदिन

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version