नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 आज शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। डीएम अवनीश राय के निर्देशन तथा एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।
रविवार को जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं, नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज बदायूं, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं एवं श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं पर कुल 2117 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 1965 तथा द्वितीय पाली में 1970 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा के सफल संचालन में जनपद समन्वयक प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज बदायूं एवं उप नोडल अधिकारी डॉ. श्रद्धा गुप्ता राजकीय महाविद्यालय बदायूं, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रोफेसर रमेश कुमार तथा प्रोफेसर महीपत सिंह यादव सहित सभी केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Discussion about this post