• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

चुनावी रंजिश में दो साल बाद बच्चे की हत्या, तीन पर मुकदमा दर्ज

Naya Badaun by Naya Badaun
January 23, 2023
चुनावी रंजिश में दो साल बाद बच्चे की हत्या, तीन पर मुकदमा दर्ज

बदायूं के इस्लामनगर रफतपुर में बच्चे की हत्या का मामला।

ShareShareShare

बदायूं। घर से खेत पर गया बच्चा खेलते समय अचानक लापता हो गया। दस वर्षीय बच्चे का काफी तलाशने के बाद देररात को शव बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है। परिवार वालों ने प्रधानी चुनाव की रंजिश इस घटना की वजह पुलिस को बताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। घटना चुनावी रंजिश की सामने आ रही है।

बदायूं के इस्लामनगर रफतपुर में बच्चे की हत्या का मामला।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव रफतपुर में बच्चे की हत्या कर शव फेंक दिया।यहां रहने वाले नेम सिंह खेती किसानी करते हैं। उनका 11 साल का बेटा गुरजीत रविवार को अपनी मां के साथ खेत पर फसल में पानी लगाने गया था। मां पानी लगा रही थी और गुरजीत पास में ही खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। देर रात पास के ही खेत में उसकी लाश पड़ी मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि गुरजीत के गले पर निशान है। एसपी देहात ने मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल की है। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश में बच्चे की हत्या की गई है।

चुनाव की रंजिश ने ले ली जान
बच्चे के परिजनों का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते बच्चे का मर्डर हुआ है। क्योंकि नेम सिंह पिछला प्रधानी का चुनाव लड़ा था और 14 वोटों से हार गया था। जबकि गांव के ही मटरू आदि ने दूसरे प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया था। इसी रंजिश में उसके बेटे की हत्या की गई है।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
सीओ बिल्सी सुनील कुमार ने बताया की मटरू समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने रात को ही जाकर मौके पर घटना की जांच पड़ताल की। एसपी देहात ने बताया कि बच्चे के बाबा ने बताया कि गांव के तीन लोगों से रंजिश है जिसकी वजह बच्चे की हत्या की गई है। बाबा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले में आरोपी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Next Post

भागवत कथा सुनकर निर्मल हो….मन : त्रिलोक कृष्ण मुरारी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version