नया बदायूं, संवाददाता।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अवनीश कुमार राय की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति, जिला व्यापार बंधु समिति, जिला श्रम बंधु समिति बदायूं की जनपद स्तरीय नामित पदाधिकारियों एवं जनपद के सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों की व्यापारियों की उद्योगों से संबंधित भव्य बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीएम ने उद्यमियों और व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारियों को अतिशीघ्र समाधान करने के लिए आदेशित किया।
व्यापारियों ने अघोषित कटौती का किया विरोध
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन जनपद बदायूं के जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने जनपद में व्याप्त प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से उठाया। जितेंद्र महाजन जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने बदायूं जनपद में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती के संबंध में डीएम को एक ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि अब बदायूं जनपद में मात्र 12 से 14 घंटे तक ही बिजली दी जा रही है। जिससे पूरा उद्योग व्यापार चौपट हो रहा है। अगर विद्युत की समस्या यूं ही बनी रही तो व्यापारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। इसलिए तत्काल विद्युत आपूर्ति अनवरत रूप से सुचारू कराई जाए ताकि व्यापारियों को व्यापार करने में कोई असुविधा न हो। इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और बिना विद्युत के कोई भी कारोबार नहीं किया जा सकता है। इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम तत्काल ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। जितेंद्र महाजन जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन ने बैंक बैंक द्वारा लोन न देने तथा झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार का भी मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया है। ज्ञापन देने वालों में शिवओम गुप्ता, यश गुप्ता, अक्षित गुप्ता, वत्सल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, सागर अरोड़ा, अवनीश गुप्ता, सौरभ, राजेंद्र सिंह, शिव शंकर आदि व्यापारी शामिल रहे। बैठक में सीडीओ गामिनी सिंगला, एडीएम प्रशासन अरूण कुमार, एसपी सिटी अभिषेक सिंह, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय सहित अधिकारी मौजूद रहे।
