नया बदायूं, संवाददाता।
इस्लामनगर में बीते दिन जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। डिलीवरी के बाद प्राइवेट व अवैध रूप से संचालित अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत का मामला डीएम तक पहुंच ग या। डीएम के निर्देशन के बाद सीएमओ ने बनाई कमेटी ने छापामार कार्रवाई की। डिप्टी सीएमओ और नायब तहसीलदार सहित की टीम ने छापामारी करते हुए जच्चा बच्चा की मौत वाले अस्पताल को सील कर दिया है। इसके बाद झोलाछापों पर छापामारी की गई तो झोलाछापों में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को इस्लामनगर थाना क्षेत्र में सीएमओ की टीम और नायब तहसीलदार की छापामारी से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार लिपिक नितिन कुमार के साथ इस्लामनगर पहुंचे। सीएमओ डॉ. मोहन झा के आदेश पर छापामारी की। क्योंकि बीते दिन इस मामले में डीएम अवनीश राय ने गंभीरता दिखाई थी, जिस पर सहसवान के नायब तहसीलदार की मौजूदगी में माही हेल्थ केयर सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान हास्पीटल संचालित मिला, बिना किसी रजिस्ट्रेशन के अवैध तरीके से अस्पताल चल रहा था। जिस पर बिना डिग्री धारक डाक्टरों और अवैध तरीके से संचालित के मामले में सील कर दिया है। बतादें कि यहां बीते दिन जच्चा-बच्चा की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। मोहल्ला हाता निवासी नरगिश पत्नी इलयाश उम्र 19 वर्ष की डिलीवरी के दौरान मौत हुई थी। सहसवान रोड़ लालबाग पर हेल्थ केयर सेंटर संचालित है। फिलहाल टीम ने कार्रवाई कर दी है। अस्पताल को सील कर दिया है। टीम ने इसके बाद अवैध क्लीनिकों पर छापामारी कार्रवाई की। मगर भनक लगने के बाद झोलाछाप मौके से शटर डालकर भाग निकले।

Discussion about this post