नया बदायूं

हिस्ट्रीशीटर मैहराज कर रहा जुआ और स्मैक का अवैध रूप से कारोबार, मुख्यमंत्री से फिर शिकायत एसएसपी ने बिठाई जांच

नया बदायूं, संवाददाता।

बदायूं शहर में खिलाये जा रहे आईपीएल सट्टे को लेकर की गई शिकायत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री के नाम एक और शिकायत भेजकर हिस्ट्रीशीटर मेहराज चौधरी और सधीर चौधरी के सट्टा, जुआ और स्मैक के अवैध रूप से संचालित कारोबार को बंद कराने की मांग की गई। आरोप लगाया गया है कि ये दोनों साले-बहनोई मिलकर गिरोह चला रहे हैं, जिससे करोड़ों रुपये का सट्टा खिलाया जा रहा है। इसके अलावा स्मैक का अवैध धंधा करा रहे हैं। हालांकि इस मामले में तेजतर्रार एसएसपी अंकिता शर्मा ने संज्ञान लिया है और जांच एसपी सिटी अभिषेक सिंह को सौंपी है।

अब वजीरगंज के रवि ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
बदायूं शहर में आईपीएल सट्टा का जड़ें जनपद भर में फैल चुकी हैं। बदायूं शहर में आईपीएल सट्टा हो रहा है जिसकी शिकायत अब वजीरगंज निवासी रवि कुमार पुत्र स्व.कैलाश चंद्र ने मुख्यमंत्री से की है। मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा, हिस्ट्रीशीटर आईपीएल सट्टा करा रहे हैं, जिसकी वजह से युवा पीढ़ी बर्वाद हो रही है। पुलिस को लगातार शिकायतें की गई लेंकिन हिस्ट्रीशीटर की जड़ें मजबूत हैं और पुलिस के दो अधिकारियों से सेटिंग है इसलिए यह अवैध धंधा फलफूल रहा है।

कोतवाली और मूसाझाग में खुली हिस्ट्रीशीटर
मेहराज चौधरी थाना कोतवाली सदर का अस्थायी निवासी है, जबकि सधीर चौधरी थाना मूसाझाग के तालगांव का स्थायी निवासी है। मेहराज चौधरी पर गुंडा अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर है। सधीर चौधरी भी मूसाझाग थाने का 22वें नंबर का हिस्ट्रीशीटर है और मेहराज के साथ कई मुकदमों में आरोपी है। शिकायत में कहा, यह लोग शहर में गिरोह बनाकर कुछ पुलिस कर्मियों भी इनकी मदद से सट्टा, जुआ व मादक पदार्थ का कारोबार करते हैं।

सत्ताधारी नेताओं से भी कनेक्टशन
हिस्ट्रीशीटर मैहराज चौधरी गैंग का मुख्य सरगना है और सधीर चौधरी के सहारे पूरा सट्टा कारोबार चला रहा है। क्योंकि सगीर चौधरी के अधिकारियों और सत्ता के नेताओं से मधुर संबंध हैं, जिसका उपयोग वह अपने अवैध धंधे चलाने के लिए करता है। मांग की एसएसपी को इस मामले में जांच कराने का निर्देश दिये जायें। नेताओं के संरक्षण में अवैध धंधा चल रहा है।

एसपी सिटी को सौंपी मामले की जांच
शहर में अवैध आईपीएल सट्टा और जुंआ के फड़ सजाए जा रहे हैं। जिसको मैहराज चौधरी गैंग चला रहा है। इस पूरे मामले की जांच एसएसपी अंकिता शर्मा ने एसपी सिटी अभिषेक सिंह को दी है। कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुटी है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया पुलिस टीम लगातार सक्रिय है।

मिलकर गैंग करता है अवैध काम
आरोप है यह लोग मिलकर सट्टा, जुआ और स्मैक की तस्करी का काम करते हैं। मेहराज चौधरी पर गुंडा अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट जैसे कई मामले दर्ज हैं। सधीर चौधरी का भी मेहराज के साथ कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इस गिरोह के प्रमुख सदस्यों में मेहराज का भाई, सधीर का भाई भी शामिल हैं।

Exit mobile version