नया बदायूं

हादसों में जीवन सुरक्षित रखने को हेलमेट जरूरी : महेश गुप्ता

नया बदायूं, संवाददाता।
30 मई को बदायूं जनपद के वजीरगंज क्षेत्र के रोटा गांव के पास हुए मोटरसाइकिल के हादसा में दो लोगों की मौत पर सदर विधायक पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

सोमवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नवादा गांव निवासी गोपी एवं भगतपुर निवासी दिनेश दोनों की वजीरगंज क्षेत्र के रोटा के पास आपस में मोटरसाइकिल टकरा गई। जिससे दोनों की मृत्यु हो गई जबकि दोनों के पास हेलमेट था और मोटरसाइकिल में लटका था काश उन्होंने हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच सकती थी।सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अधिकारियों की मीटिंग कर रहे हैं। निर्देश दे रहे हैं कि लोग मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें एवं कार से चलने वाले लोग सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करे। जिससे दुर्घटना कम हो, इसके बावजूद भी लोग लगातार हादसे में अपनी जान गवा रहे हैं जोकि अत्यंत चिंता का विषय हैं। मैने अपनी समिति हरिबोल सेवा समिति के माध्यम के जनपद में निःशुल्क हजारों हेलमेट वितरित किए हैं और लगातार मैं लोगों से हेलमेट लगाने की अपील कर रहा हूं, उसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे है और हेलमेट नहीं लगा रहे है यह अत्यंत चिंता का विषय है।

उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि जो लोग घर से बाहर जाये मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाए उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी अनुरोध किया है कि परिवार के अभिभावक चिंता करे कि परिवार का कोई भी सदस्य यदि बाहर जाये तो हेलमेट अवश्य लगाए जिससे दुर्घटना में किसी की जान ना जाए।

Exit mobile version