नया बदायूं। संवाददाता
जनपद में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई के तहत जन जागरूकता को लेकर कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिसमें डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम को फोकस किया गया है। शहर से देहात तक कार्यक्रम आयोजत कर लोगों को बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए विशेष फोकस किया गया है। इसी क्रम में शहर के अलफारिया हास्पीटल में जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
बुधवार को शहर के अलफरिया हॉस्पिटल लालपुल कचहरी रोड बदायूं में पीएसआई एवं मेडिकल सर्विस सोसाइटी (एमएसएस) द्वारा एक पब्लिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । जिसमें डाइरिया, स्तनपान एवं स्वच्छता के विषय में जागरूक किया गया । जिसके मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ. मोहन झा रहे। जिसमें दानिश ने जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. मोहन झा ने डायरिया कैसे होता है क्यों होता है बिंदूबार बताया। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. इत्तेहाद आलम ने डायरिया से बचाव, इलाज व देखवाल कैसे करना है बिन्दूबार बताया। कहा कि लगातार दस्त आने पर सबसे पहले ओआरएस दें ताकि बच्चे को पानी की कमी ना हो। फिर 14 दिन तक जिंक की दवा भी देनी चाहिए। डॉ. संजीदा आलम ने बताया कि मां का दूध बच्चों के लिए सर्वोत्तम आहार है। इसलिए छह महीने तक बच्चों को मांका ही दूध पिलायें। स्तनपान कराने के तरीके भी बताये। इस मौके पर डॉ. विकास बघेल, दानिस, गौरव कुमार, जावेद अख्तर, इसराइल अली, सुबोध यादव, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
