नया बदायूं

ठेला खोमचा वाले दंपति पर फरसा से किया हमला

नया बदायूं। संवददाता। 

चाट का ठेला खोमचा लगाने वाले दंपति पर दबंगों ने फरसा से हमला कर दिया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घायल को उपचार कराया और मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बदायूं जनपद के थाना हजरतपुर कस्बा में चौराहे पर सर्वेश गुप्ता और उनकी पत्नी सरिता देवी चाट का ठेला खोमचा लगते हैं। पिछले काफी समय से कस्बा के कुछ दबंग लोग उनका लगातार परेशान कर रहे हैं। सोमवार को ठेला पर उनकी पत्नी कामकाज कर रही थी इसी दौरान दबंग लोग आ गए और गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध किया तो मारपीट पर तैयार हो गए। महिला सरता ने अपने पति सर्वेश गुप्ता को बुलाया तभी दबंग उसके पति सर्वेश को भी मारपीट करने लगे। सर्वेश अपनी बाइक से शिकायत करने थाना जाने लगा तभी पीछे से दबंग ने फरसे से उसके सिर में भर कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल में पहुंचा और उपचार कराया वहीं पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है।

Exit mobile version