नया बदायूं। संवाददाता।
जनपद में पिछले 15 से 20 दिनों से लगातार भीषण सर्दी का कहर जारी है। शीत लहर और गलन भरी सर्दी के बीच जनमानस भी हाल था। काफी दिनों के बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए और धूप निकली तो जनमानस को राहत मिली है। जिससे पार्क सज गए हैं और लोग गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं।
सोमवार की सुबह जरूर घने कोहरे और गलन भरी सर्दी के बीच हुई, लेकिन 10:00 बजे के बाद मौसम साफ हुआ कुछ देर तक बात को और सूर्य देव के बीच लुका छुपी का खेल चला इसके बाद फिर मौसम साफ हो गया और आसमान में धूप निकली है। अब धूप निकलने पर जिले भर में छतों के अलावा पार्क मैदान में लोग बैठकर धूप का आनंद ले रहे हैं और सर्दी से कुछ राहत मिली है। लेकिन जनपद में शीत लहर का प्रकोप अभी भी जारी है। जिले में 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही है और गलन भरी सर्दी को बना रही है। हालांकि कुछ राहत टी धूप से लोगों के लिए मिली है।
