नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद में दिव्यांग दिवस मनाया गया। रष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी द्वारा शहर के मालवीय आवास पर बुधवार को विश्व विकलांग दिवस मनाया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आये दिन दिव्यांगजनों पर अत्याचार हो रहा है। कहा कि सरकार इस पर ध्यान दे और दिव्यागंजनों को न्याय दिलाये। जिलाध्यक्ष ने दिव्यांगों की समस्याओं से भरा ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सौंपा है।
शहर के मालवीय आवास पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि दिव्यांगजनों की पेशन छह हजार की जाये। नगर पालिका द्वारा दिव्यागंजनों को स्थाई जगह दी जाये। आये दिन दिव्यांगजन व उनके परिवार झूठे मुकदमे लिखाए जा रहे है उसको रोका जाये। कहा कि दिव्यागंजन अपनी समस्याओ को लेकर इधर उधर भटक रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें भी दिव्यांगजनो की सेवा करने को रोका जा रहा है। ऐसा लगता है कि हमे झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं। दिव्यांग सतपाल ने कहा कि वैसे तो दिव्यांग परेशान हैं और सरकारी कर्मचारी दिव्यांगजनों को परेशान करते हैं और गालियां देते है। कहा कि आज हमारी समस्याओं को सुनने कोई नेता नहीं आया और नहीं किसी समाज सेवी ने हमारी बात सुनी। जनपद में आज दिव्यागंजन न्याय को भटक रहे हैं और न्याय नहीं मिल रहा है। राजेश बागरे ने कहा कि दिव्यांगजनों को निशुल्क रिक्शा व मोटर चलित रिक्शा वांटे जायें और दिव्यांगजनों के आंत्योदय राशन कार्ड बनाएं जायें। इस मौके पर रजनीश, सुरेंद्र सिंह, मथुरा प्रसाद, राजीव कुमार, भीम सिंह, ललित, सोनू, सतेंद्र कुमार, राम रतन, संजीव, अवनीश कुमार नन्हे, सत्यवीर, जसवीर कुशवाहा, रामनिवास, नन्नी देवी, मोरश्री, सलीम, सपना, धर्म सिंह, सुभाष चंद्र, अमित कुमार, सतपाल, विनोद, रजनीश पटेल, आशा देवी, डालचंद मौजूद रहे।
