नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं उझानी के सिरसौली गांव में गरीब बेटी की शादी को लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी, समाजसेवी आदि समाज के लोग आगे आये हैं। बेटी की शादी में किसी परिवार का इतना बड़ा सहयोग करने को आगे इसलिए नहीं आ रहे हैं कि केवल गरीबी का कारण है। बल्कि सबसे बड़ा कारण है कि बेटी के पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कल सात मई को शादी होगी और शहनाई गूंजेगी। आखिरी स्टेज पर कैंसर से पीड़ित लड़की के पिता होरीलाल अंतिम सांसे गिन रहे हैं। ऐसे में किसान नेता राजेश कुमार सक्सेना द्वारा आगे आकर जिम्मेदारी ले ली अब इस बेटी का विवाह समारोह में तमाम लोग मैदान में आये हैं। कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए पिता इस स्थिति में भावुक होकर चारपाई पर लेटे हैं।
जनपद बदायूं के ब्लाक उझानी के गांव सिरसौली से एक ऐसी खबर है, जिसने हर किसी इंसान को झकझोर दिया है। गांव सिरसौली में गरीब बेटी का कल 7 मई के लिए मंडप सजेगा शहनाई की गूंज रात्रि में होगी। जिसके बाद बेटी की विवाह कराया जायेगा। विवाह समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर राजनेता बढ़ चढ़कर पहुंचेंगे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप, बदायूं संसद के प्रतिनिधि अनिल तथा समाजसेवियों में वीरेंद्र धींगड़ा व अशोक खुराना, रविंद्र मोहन सक्सेना पहुंचेंगे। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने बताया मैंने शुरुआत की थी इसमें हमारे यूनियन के सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सालारपुर पप्पू सैफी बृजपाल प्रजापति आरिफ गाजी जैसे लोगों ने गरीब बेटी के लिए साथ दिया है। मैंने भोजन की व्यवस्था खुद अपने कंधों पर ली है और वहीं पूर्व फौजी रमेश पाल सिंह टेंट की व्यवस्था की गई है। गांव के भले लोग निकलकर आए हैं जिस पर पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह प्रवेद्र सिंह, सतीश यादव, पूरनलाल कुशवाहा, शिव सिंह प्रजापति, पूर्व फौजी जितेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, हीरालाल राजपूत, नरेंद्र कुशवाह आदि सहयोग कर रहे हैं।
