नया बदायूं

डिबरी से झोपड़ी नुमा घर में लगी आग, सामान जला

सहसवान। नया बदायूं
जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर के कस्बा दहगवां में डिबरी से झोपड़ी नुमा घर में आ लग गई। जिससे छप्परनुमा घर में लगी आग से घर में रखा घरेलू सामान जल गया। जिसमें नगदी समेत सामान जलने से काफी नुकसान हुआ है। अग्निकांड से नुकसान होने के बाद से पीड़ित परिवार काफी परेशान है।

नगदी सहित सामान जला
थाना जरीफनगर क्षेत्र के दहगवां वार्ड नंबर तीन निवासी भूरे ने रहन-सहन के लिए एक छप्परनुमा घर बना रखा है। वहीं घर के बराबर में उसने छप्पर डालकर पशु शाला भी बना रखी है। शनिवार की रात सब परिवार जनपद संभल के थाना जुनावई के गांव मढौली अपनी बुआ के घर एक शादी समारोह मे गये हुए थे। तभी रात सात बजे करीब अचानक अज्ञात कारणों से छप्परनुमा घर में आग लग गई। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। जिससे आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन सफलता नहीं मिली और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी सूचना दमकल को दी तो सूचना पर आग बुझाने के लिए दमकल पहुंची, जब तक आग से पूरा घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कर वहां पर बंधे पशुओं के रस्सी को काटकर पशुओं को बचाया। झोपड़ीनुमा घर में रखे खाने पीने का सामान, व कपडे, चारपाई, तखत सहित बीस हजार की नगदी जलकर राख हो गई। जिससे पीड़ित को हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सूचना पर दमकल विभाग सहित दहगवां चौकी पुलिस पहुंच गई, लेकिन जानकारी मिलने तक राजस्व विभाग से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।

Exit mobile version