• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

समान कार्य व समान वेतन के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगी रसोईयां

Naya Badaun by Naya Badaun
February 5, 2023
समान कार्य व समान वेतन के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगी रसोईयां

कलक्ट्रेट के शहीद स्थल पर रसोईयों का धरना।

ShareShareShare

बदायूं। राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन शाखा बदायूं की सभी कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। अब 14 व 15 फरवरी की केंद्रीय कार्यकारिणी कार्यशाला जंतर मंतर दिल्ली के निर्देश उपरांत 31 मार्च तक नए पद मनोनीत किए जाएंगे। उच्च न्यायालय इलाहाबाद से खारिज न्यूनतम मजदूरी रिट को सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में चुनौती देने की रूपरेखा बनाई गई है। अब सांसदए विधायक मंत्री जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष एवं सभी पार्टियों के जिलाध्यक्ष एवं बीईओ एवं बीएसए व डीएम के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन रसोईयां देंगी।

 


रविवार को संगठन की शाखा बदायूं की बैठक शहीद स्थल पर की गई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक संस्थापक मृदुलेश यादव ने की। अध्यक्षता करते हुए कहा मानदेय कर्मियों को सरकारें बंधुआ मजदूर बना के रख रखे हैं। उच्च न्यायालय के समान कार्य समान वेतन के आदेश उपरांत भी किसी भी राज्य की सरकार न्यायालय के आदेश को लागू करने के लिए तैयार नहीं है लोकतंत्र के मंदिर में बैठे हुए सांसद विधायक सहित समस्त जनप्रतिनिधि मूक बधिर बने बैठे हैं। जिला अध्यक्ष तुलसी ने कहा जिला संघर्ष के मामले में कभी पीछे नहीं रहा है सड़क से लेकर के संसद तक संघर्ष करने के लिए सभी रसोईया कर्मी मानदेय कर्मियों के साथ में कंधे से कंधा मिलाकर के चली है और चलेंगी। जिला उपाध्यक्ष शांति देवी ने कहा केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे सभी को अक्षरा अंश पालन करना अपना नैतिक धर्म होगा। इस मौके पर जिला महासचिव सायशा बेगम, कमला देवी, राजवीर सिंह, चंद्रवती, लक्ष्मी, ममता, पूनम, लीलावती, गुड्डी, सोमवती, पिंकी, कुसमा देवी, समीर, बनबसा, चंद्र कली, सुमन देवी, मुन्नी देवी, प्रेमवती, सुदामा, नारायणी, रामवती, राजश्री, ओमवती, साजिदा बेगम, महिमा, कमलेश, विमला, श्रीदेवी, आशा, रचना, शिवदयाल, रेशमा, माया, राबिया, मेहरून्निसा, विमला, नीरू, सोमवती, सुशीला, लता, ईश्वर वती, मोरश्री, चंपा देवी, गंगा देवी, प्रेमवती, रूपा देवी, शिव धारा, रामबली, श्याम वती, मेहर जहां, शीला देवी, उर्मिला शोभा, मिथिलेश, सुखदेवी, विद्यावती, राजवती, सुनीता, शावीत्री देवी, गंगा देवी, ममता, ब्रह्मानंद, सबीना, हरि ओम, हीरा कली, सुशीला, कमलेश, सर्वेश, रीना, अंगूरी, मीना, कविता, गौरी शामिल थीं।

 

Previous Post

भाजपा सांसद ने अनाथ बच्चों को उपहार सौंपकर किया दुलार

Next Post

त्याग-बलिदान और अग्नि परीक्षा में सफल व्यक्ति पाता है ईश्वरीय अनुदान

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version