• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं में कोल्ड स्टोर से पानी के साथ बहा दी अमोनिया गैस, सांस लेने में हुई दिक्कत तो मैनेजर और ठेकेदार गिरफ्तार

Naya Badaun by Naya Badaun
January 22, 2023
बदायूं में कोल्ड स्टोर से पानी के साथ बहा दी अमोनिया गैस, सांस लेने में हुई दिक्कत तो मैनेजर और ठेकेदार गिरफ्तार

शहर के आवास विकास गेट के सामने इसी कोल्ड स्टोर से बहाई गई अमोनिया गैस।

ShareShareShare

बदायूं। शहर में एमएफ हाईवे पर आवास विकास कालोनी के समीप कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस को पानी संग कर नाले में बहाकर साफ किया जा रहा था। जिससे इलाकों के लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लोगों ने मामला डीएम तक पहुंचाया। रात को ही सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश सिंह एवं सीओ सिटी अलोक मिश्र के साथ पुलिस अमला आनन फानन में मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने अमोनिया गैस बहाने का कार्य रुकवाया और मौके से ठेकेदार और कोल्ड स्टोर मैनेजर को हिरासत में थाने ले आई। यहां रातभर पूछताछ चली है और कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

शहर के आवास विकास गेट के सामने इसी कोल्ड स्टोर से बहाई गई अमोनिया गैस।

शनिवार व रविवार की रात को शहर के आवास विकास कालोनी के सामने मुख्य मार्ग पर एचएस कोल्ड स्टोर में कोल्ड स्टोर को हटाने का काम शुरू किया गया। यह कार्य ठेका पर दिया गया और ठेकेदार ने काम शुरू कराया। इसके चलते ठेकेदार कोल्टस्टोर में मौजूद अमोनिया गैस को पानी के जरिए बहाने का काम किया जा रहा था। अमोनिया गैस के बाहर निकलते ही आसपास के इलाके में दुर्गंध के साथ लोगों के आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। यहां पानी साथ अमोनिया को बहाई जाती मिली। दुर्गंध से यहां लोगों का ठहकना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद अफसरों ने पानी को बंद कराते हुए मामले की पूरी जानकारी ली। पता चला कि कोल्टस्टोर को समाप्त किया जा रहा है। जिसके हटाने का ठेका एक ठेकेदार को दिया गया। जो कोल्डस्टोर में मौजूद अमोरिया को पानी के जरिए बहा रहा था।

सांस लेने में हुई दिक्कत
यहां से गुजरने वाले को लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लोगों ने खोजबीन की तो पता चला कोल्ड स्टोर की गैस की वजह से आंखों में जलन हो रही। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी ने अमोनिया गैस को बहा रहे कर्मचारियों को चेताकर कार्य को तत्काल बंद कराया। पुलिस ठेकेदार एवं मैनेजर को पड़ककर कोतवाली ले गई।

प्रशासन पहुंचने के बाद मिली राहत
पानी संग अमोनिया के बहाए जाने से इलाके में अजीब दुर्गंध फैल गई। लोगों को सांस में लेने दिक्कत होने लगी। मौके से गुजर रहे लोगों को आंखों में जलन महसूस हुई। समय रहते अधिकारियों ने पहुंचकर अमोनिया बहाने के कार्य को रुकवाया। इसके बाद भी करीब दो घंटे तक अमोनिया गैस का प्रभाव हवा रहा।

क्या कहते हैं डीएम
डीएम मनोज कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि कोल्डस्टोर से अमोनिया की बदबू आ रही है। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को तत्काल मौके पर भेजा। पता चला कोल्टस्टोर को हटाया जा रहा था। यहां पर मौजूद अमोनिया को पानी के साथ बहाया जा रहा था। यह तरीका गलता है। अमोरिया को समुचित व्यवस्था के साथ हटाना चाहिए। संबंधितों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

क्या कहते हैं सीओ
सीओ सिटी आलोक मिश्रा का कहना है कि कोल्डस्टोर में पानी में मिलाकर अमोनिया छोडी जा रही थी। जिससे लोगों को परेशानी हुई। डीएम के आदेश पर पहुंचे तो यहां पानी को बंद कराया। इस मामले में ठेकेदार व कोल्डस्टोर मैनेजर को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस भेजा है पूछताछ की जा रही है।

Previous Post

ककराला कांड : एक आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर तो दूसरे को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा

Next Post

बदायूं-बिजनौर हाईवे पर दो वाहनों की भिडंत में होमगार्ड की मौत

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version