नया बदायूं

बदायूं क्लब ने गांधी-शास्त्री जयंती पर गुरुकुल में बांटे फल

बदायूं संवाददाता।

बदायूं क्लब के तत्वावधान में जिला प्रशासन के निर्धारित जनपदीय कार्यक्रमों के तहत गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। क्लब सभागार में पदाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पदाधिकारी गुरुकुल पहुंचे और वहां अध्ययनरत छात्रों को फल वितरित किए।
क्लब सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने जीवनभर सेवा भाव का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य करना भी महान कार्य है। सांस्कृतिक सचिव रविंद्र मोहन सक्सेना ने दोनों विभूतियों के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।
सचिव ने कहा कि बदायूं क्लब भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए तत्पर रहेगा। इस अवसर पर प्रशासनिक सचिव दीपक सक्सेना, जनसंपर्क सचिव मनीष सिंघल, सदस्य नरेश चंद्र शंखधार, सुमित मिश्रा और जुनैद पेंटर मौजूद रहे।

Exit mobile version