• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Badaun : शहर के नामचीन मॉल में नववर्ष 2026 पर हुई अव्यवस्थाओं की पार्टी में बच्चा घायल

Naya Badaun by Naya Badaun
January 4, 2026
Badaun : शहर के नामचीन मॉल में नववर्ष 2026 पर हुई अव्यवस्थाओं की पार्टी में बच्चा घायल
ShareShareShare

नया बदायूं। संवाददाता
बदायूं शहर के एक मॉल में नव वर्ष 2026 के अवसर पर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें डीजे पर डिस्को से लेकर तमाम आयोजन किए गए और खूब मौज मस्ती हुई। लेकिन यह पार्टी अव्यवस्थाओं की पार्टी रही और नियमों को दरकिनार किया गया। अधिकारियों की बिना अनुमति के सार्वजनिक कार्यक्रम में एक बच्चा के ऊपर लोहे का पाइप गिरने से घायल हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से की है।

बदायूं शहर के एक नामचीन मॉल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस पर अधिकारियों और प्रशासन की अनदेखी है। 1 जनवरी 2026 के आगमन को लेकर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें नियमों को दरकिनार किया गया और अफसरों ने बिना अनुमति के सार्वजनिक कार्यक्रम होने दिया। आयोजन में डिस्को से लेकर जाम छलकने तक की व्यवस्था रही और लोगों ने खूब मौज मस्ती की मगर यहां कार्यक्रम में आयोजन की अनदेखी के चलते अवस्थाएं हाबी रही। शहर निवासी अमित गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से शिकायत की है। जिसमें कहा कि 1-1-2026 को मैं अपने परिवार के साथ बदायूं शहर के एक नामचीन मॉल घूमने गया। जिसमें रेस्टोरेंट के बगल में गेम जोन बना हुआ है। मेरे बच्चों को जिद करने पर मैं भी अपने बच्चों ले गया। जिसमें मेरे 5 साल बेटे के लोहे का पाइप लगने से सिर में गंभीर चोट आई और 4-5 टांके आए हैं। साथ ही वहा का कोई स्टाफ न ही बच्चों देख रेख में था और न ही कोई सुरक्षा थी। घटना को लेकर आयोजक व अन्य संचालकों से कहा गया तो उन्होंने अनदेखी करके वहां से टरका दिया। कहा कि हमारी कोई गलती नहीं है ऐसे तो घटनाएं होती रहती। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अधिकारियों प्रशासन की अनदेखी के चलते लोग मॉल में सुरक्षित नहीं है उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रही है और संचालक मनमानी कर रहा है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले को लेकर नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल का कहना है हमारे पास इस तरह की कोई शिकायत और मामला नहीं आया है अगर कोई शिकायत करता है तो जांच करवाते हैं क्या मामला है उसके बाद ही आगे की जानकारी दी जा सकेगी।

Previous Post

SSP ने बदले चार निरीक्षक और 18 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र

Next Post

पीलीभीत स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़कीं DRM, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों में मची खलबली

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version