• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

होली से पहले बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Naya Badaun by Naya Badaun
February 24, 2023
होली से पहले बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर में चला अतिक्रमण अभियान।

ShareShareShare

बदायूं। शहर में होली के त्योहार पर खरीददारी करना आसान होगी। इस बार पहले से ही पालिका और प्रशासन इसकी तैयार करने लगा है। अतिक्रमण अभियान नगर पालिका ने शुरू कर दिया है। सड़कें साफ रहेंगी तो जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके लिए शुरूआत हो गई है। रोजाना अतिक्रमण हटाया जाएगा और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी। पहले दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया तो बाजार में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका ईओ डा. दीप कुमार ने शहर के प्रमुख बाजारों में अभियान चलाकर अतिक्रमण साफ कराया। पालिका और कोतवाली पुलिस टीम ने शहर के नेहरू चौक से अभियान शुरू किया जो खैराती चौक और सब्जी मंडी होते हुए छह सड़का तक चलाया गया। इसके बाद नेहरू चौक से गोपी चौक तक अभियान चलाया गया। पालिका की टीम ने यहां अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी और सड़कों पर फैले सामान को जब्त कर लिया। वहीं जेसीबी मशीन से कई जगह सड़क किनारे निकले टीनशेड को तोड़ दिया। पालिका ईओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि होली के त्योहार पर बाजार में खरीददारों की भीड़ बढ़ने वाली है। सड़कों पर दुकानदार अतिक्रमण न करें। बाजार की सड़कें साफ रखें जिससे जाम की समस्या न बने। ईओ ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकानदार अपना दुकानों का माल वाहनों से सुबह आठ बजे से पहले और शाम को नौ बजे के बाद लेकर आएं। दिन के समय बड़े वाहनों से सामान लेकर आए तो जाम लगेगा और राहगीरों को दिक्कत होगी।

पार्किंग में खड़े होंगे वाहन
नगर पालिका और पुलिस के सहयोग से होली के त्योहार पर जनता को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका द्वारा बनाई गई पार्किंग में वाहनों को खड़ा किया जाएगा। सवारी वाहनए चार पहिया वाहन बाजार की ओर नहीं जाएगा। उनको पार्किंग स्टैंड में खड़ा करेंगे इसके अलावा अगर बाजार की ओर गया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इससे बाजार के मार्गों पर जाम नहीं लगेगा।

 

यहां बैरियर पर लगेगी ट्रैफिक पुलिस
होली के त्योहार को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के चौराहों पर ट्रैफिक और संबधित थाना पुलिस लगाने को निर्देश दिए हैं। इसमें पथिक चौक और टिकटगंज चौराहाए सुभाष चौकए गांधी ग्राउंड चौराहाए छह सड़काए घंटाघरए हलवाई चौकए चूना मंडीए गोपी चौकए नगर पालिकाए लावेला चौक के पास बैरियर लगाकर पुलिस फोर्स को लगाया जाएगा। जिससे बाजार में जाम की स्थिति न बने।

क्या कहते हैं अधिकारी
सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार कहना है कि शहर के बाजार इलाके में बार.बार जाम लग रहा है सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है इसलिए ईओ और पुलिस फोर्स से अभियान चलाया है। होली त्योहार तक लगातार अभियान चलेगा। जिससे त्योहार पर खरीददारों को बाजार में आने में दिक्कत न हो। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिदिन अभियान चलेगा।

Previous Post

खून देकर रिश्ता के बीच फरिश्ता बने शानू

Next Post

संतुलित आया सीबीएसई 12वीं का पेपर

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version