• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

जनपद की पांच नगरपालिका और 10 नगर पंचायतों में फिर बदला आरक्षण

Naya Badaun by Naya Badaun
March 31, 2023
जनपद की पांच नगरपालिका और 10 नगर पंचायतों में फिर बदला आरक्षण
ShareShareShare
बदायूं। जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बिगुल बजने वाला है। आयोग से निकाय चुनाव को लेकर नए आरक्षण 30 मार्च 2023 को जारी कर दिया है। नए आरक्षण ने में राजनीतिक फिट की गई गोटियों में उथल-पुथल कर दिया है। पालिका और नगर पंचायतों के आरक्षण में कुछ बदलाव किया है। कुछ हीनगर पालिका व नगर पंचायतों में तैयारी किये बैठे नेताओं को राहत मिली है। मगर राजनीतिक पंडितों ने अपनी पत्रा खोल ली है और आंकड़े फिट कराने में लगे हैं।
गुरुवार को निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण के आदेश ने जिले के अंदर हलचल मचा दी है। शासन से जारी आरक्षण के अनुसार पांच नगर पालिका और दस नगर पंचायतों के आरक्षण में बदला किया गया है। जिले में 05 दिसंबर 2022 को शासन से जारी किए गए आरक्षण पर गौर करेंगे तो जिले की सात नगर पालिका में से एक सीट महिला को आरक्षित थी वहीं चार नगर पालिकाओं की सीट सामान्य थी, अनुसूचित जाति को 01, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 01 आरक्षित की गई थी।वहीं 30 मार्च को जारी आरक्षण के अनुसार जिले में एक सीट महिला के लिए आरक्षित की है तो वहीं एक अनुसूचित जाति महिला तथा चार सामान्य के लिए एवं 01  पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण आया है। अगर नगर पंचायतों में दिसंबर 2022 के आरक्षण पर जाएंगे तो एक अनुसूचित महिला तथा दो अनुसूचित जाति तथा चार अन्य पिछड़ावर्ग तथा एक महिला एवं छह सामान्य सीटें घोषित की गईं थी। वहीं 30 मार्च के आरक्षण में एक अनुसूचित जाति महिला एक अनुसूचित जाति, तीन सीटें महिला तथा छह सामान्य, पिछड़ा वर्ग को दो, पिछड़ा वर्ग महिला को एक सीट घोषित की गई है।अन्य पिछड़ावर्ग को इस आरक्षण में कोई सीट नहीं दी गई है। बतादें कि जिले में 21 निकायों में चुनाव किया जाएगा। नया आरक्षण आते ही जिले में चुनावी किताब के पन्ने खोलकर राजनीतिक लोग बैठ गए हैं अब नए आरक्षण के अनुसार गोटियां फिट करनी पड़ेंगी।
पांच नगर पालिकाओं में फिर बदला आरक्षण:-
05 दिसंबर 2022 को नगर पालिका के लिए जारी किए गए आरक्षण का मिलान अगर नए 30 मार्च 2023 के आरक्षण से करें तो जिले की पाच नगर पालिकाओं में आरक्षण का बदलाव किया गया है।जिसमें पिछले वर्ष दिसंबर के आरक्षण में नगर पालिका बदायूं सामान्य सीट रही तो वहीं अब नए आरक्षण में बदलकर महिला के लिए आरक्षित की गई है। जबकि बिल्सी नगर पालिका पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी तो वहीं अब नए आरक्षण में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है। वहीं बिसौली में नगर पालिका का पुराने आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी तो अब बदलाव कर सामान्य सीट कर दी गई है। अगर उझानी नगर पालिका की बात करें तो पहले आरक्षण में उझानी की सीट महिला को आरक्षित की गई थी अब नए आरक्षण में सामान्य सीट कर दी गई। दातागंज नगर पालिका सीट पहले आरक्षण में सामान्य थी अब अन्य पिछड़ा वर्ग की गई है। इसके अलावा सहसवान नगर पालिका पहले सामान्य थी अब भी सामान्य है। वहीं ककराला भी पहले सामान्य थी अब भी सामान्य है।
चार नगर पंचायतों में कोई बदलाव नहीं :-
नए आरक्षण में नगर पंचायत रूदायन, कुंवरगांव, उसहैत एवं सैदपुर में कोई बदलाव नहीं है। मुड़िया नगर पंचायत को अनुसूचित जाति से सामान्य सीट की गई है। कछला अन्य पिछड़ा वर्ग से बदलकर पिछड़ा वर्ग को आरक्षित की है, उसावां पिछड़ा वर्ग से सामान्य कर दी है। फैजगंज अन्य पिछड़ा वर्ग से सामान्य कर दी है। वजीरगंज की बात करें तो अन्य पिछड़ा वर्ग से बदलकर महिला को आरक्षित किया है।सखानू सामान्य से महिला सीट की है। गुलड़िया नगर पंचायत सामान्य से पिछड़ा वर्ग को आरक्षित की है।अलापुर व इस्लामनगर सामान्य से महिला सीट की है। दहगवां सामान्य से पिछड़ा वर्ग की है।
आरक्षण 05 दिसंबर-2022:-
नगर पंचायत :-
01-रूदायन : अनुसूचित जाति महिला
02-कुंवरगांव : अनुसूचित जाति
03-मुड़िया : अनुसूचि जाति
04-कछला : अन्य पिछड़ा वर्ग
05-उसावां : अन्य पिछड़ा वर्ग
06-फैजगंज : अन्य पिछड़ा वर्ग
07-वजीरगंज : अन्य पिछड़ा वर्ग
08-सखानू : महिला
09-गुलड़िया : अनारक्षित
10- अलापुर : अनारक्षित
11-इस्लामनगर : अनारक्षित
12-उसहैत : अनारक्षित
13-दहगवां : अनारक्षित
14-सैदपुर : अनारक्षित
आरक्षण 30 मार्च 2023
नगर पंचायत :—
01-रूदायन : अनुसूचित जाति महिला
02-कुंवरगांव : अनुसूचित
03-मुड़िया : अनारक्षित
04-कछला : पिछड़ा वर्ग
05-उसावां : अनारक्षित
06-फैजगंज : अनारक्षित
07-वजीरगंज : महिला
08-सखानू : अनारक्षित
09-गुलड़िया : पिछड़ा वर्ग महिला
10- अलापुर : महिला
11-इस्लामनगर : महिला
12-उसहैत : अनारक्षित
13-दहगवां : पिछड़ा वर्ग
14-सैदपुर : अनारक्षित
आरक्षण 30 मार्च 2023:–
नगर पालिका :–
01–बदायूं : महिला
02–बिल्सी : अनुसूचित जाति महिला
03–बिसौली : अनारक्षित
04–उझानी : अनारक्षित
05–सहसवान : अनारक्षित
06–दातागंज : पिछड़ा वर्ग
07–ककराला अनारक्षित
आरक्षण 05 दिसंबर-2022
नगर पालिका :–
01–बदायूं : अनारक्षित
02–बिल्सी : अनुसूचित जाति
03–बिसौली : अन्य पिछड़ा वर्ग
04–उझानी : महिला
05–दातागंज : अनारक्षित
06–सहसवान : अनारक्षित
07–ककराला : अनारक्षित
Previous Post

श्रीराम जन्मोत्सव पर्व पर धूमधाम से शहर में निकली शोभायात्रा

Next Post

गोरखपुर में सीएम योगी, जनता दर्शन में सुनीं 250 लोगों की समस्याएं

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version