• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आज आएगी भाजपा की सूची : बदायूं से दीपमाला, उझानी से पूनम और सहसवान से अनुज हो सकते हैं प्रत्याशी

Naya Badaun by Naya Badaun
April 22, 2023
आज आएगी भाजपा की सूची : बदायूं से दीपमाला, उझानी से पूनम और सहसवान से अनुज हो सकते हैं प्रत्याशी
ShareShareShare
बदायूं। निकाय चुनाव को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस सहित सभी की निगाहें केवल भाजपा पर टिकी हैं। भाजपा की सूची जारी हो इसके बाद अपने पत्ते खोलें। उम्मीद है कि भाजपा आज शनिवार को पत्ते खोल देगी। इसको लेकर शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा प्रत्याशियों का घमासान रहा है। जिसके बाद सूत्रों से भाजपा के कुछ चेहरों के नाम साफ हुए हैं। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक बदायूं, उझानी और सहसवान नगर पालिका में प्रत्याशियों के टिकट को लेकर काफी कशमकश रही है। भाजपा के नेताओं ने भाजपा पदाधिकारियों से लेकर आरएसएस के पदाधिकारियों से सिफारिश करानी पड़ी है। जिसके बाद पार्टी ने बड़ा निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा की 22 अप्रैल आज सूची जारी होगी। जिसमें बदायूं नगर पालिका से दीपामाला गोयल का नाम हो सकता है वहीं उझानी से पूर्वमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल की पत्नी तथा निर्वतमान चेयरमैन पूनम अग्रवाल का नाम हो सकता है। इसके अलावा सहसवान से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अनुज माहेश्वरी को पार्टी उतार सकती है। इसके अलावा भाजपा मुड़िया, फैजगंज बेहटा, सैदपुर में मुस्लिम चेहरा उतार सकती है। इसके अलावा वजीरगंज से मुस्लिम चेहरा या फिर भाजपा नेता ही प्रत्याशी हो सकता है। दहगवां से भाजपा जनप्रतिनिधि और दहगवां के पड़े घराने के परिवार को टिकट दे सकती है।इसके अलावा अन्य निकायों में भी टिकट को लेकर कसमकस रही है। आज सूची जारी होने को लेकर सभी को बेसब्री से इंतजार है।
बदायूं सीट पर भाजपा से बड़े नेता को लग सकता है झटका :–
बदायूं नगर पालिका के लिए टिकट की रेस में कई भाजपा नेता एवं नेत्री थीं। सीट महिला आरक्षित होने के बाद महिलाओं को मैदान में उतारा गया। जिसमें भाजपा के बड़े नेता ने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा लेकिन सूत्रों की मानें तो उनको झटका लग सकता है। उनके टिकट देने से पार्टी पीछे हट गई है।
दीपमाला गोयल और आमिर सुल्तानी की पत्नी ने खरीदे पर्चा :–
बदायूं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के पांचवें दिन भी शहर नगर पालिका से पर्चा खरीद गये। शुक्रवार को पूरे दिन में शहर नगर पालिका के लिए सिर्फ आठ पर्चे खरीदे हैं अब तक कुल 16 पर्चा अध्यक्ष पद के लिए बिक्री हो चुके हैं। मगर शुक्रवार को पर्चा खरीदने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। क्योंकि भाजपा और सपा के बड़े नेताओं ने पर्चा खरीद लिया है, इसमें दीपमाला गोयल, आमिर सुल्तानी की पत्नी, नाजमीन सहित 16 पर्चा खरीदे गये हैं। इन नाम की जानकारी साफ होने के बाद राजनीतिक गलियारों के चर्चे बढ़ गये हैं क्योंकि दीपमाला गोयल भाजपा की निवर्तमान नगर पालिका चेयरमैन, आमिर सुल्तानी सपा नेता हैं, नाजमीन सपा नेता डा. शकील की पत्नी हैं। जबकि भाजपा और सपा व बसपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है फिर भी पर्चा खरीदने का संदेश अलग है। राजनीतिक गलियारों का चर्चाओं का बाजार गर्म है।
…तो क्या सपा नहीं देगी सिंबल
निकाय चुनाव में सपा को लेकर तमाम चर्चे हैं की समाजवादी पार्टी इस बार बदायूं जिले में निकाय चुनाव को लेकर अपना सिंबल नहीं देगी। वही समाजवादी के टिकट से चुनाव लड़ने वाले नेता भी बिना सिंबल के पर्चा खरीद रहे हैं और नामांकन करा रहे हैं। समाजवादी के नेता आमिर सुल्तानी की पत्नी ने बिना सिंबल के पर्चा खरीदा है और वही समाजवादी के नेता डॉक्टर शकील की पत्नी नाजमीन ने बिना सपा के सिंबल के अपना पर्चा दाखिल किया है। जबकि यह नेता समाजवादी के सिंबल पर लंबे समय से टिकट मांग रहे थे। इससे साफ हो रहा है कि क्या समाजवादी पार्टी इस बार जिले को निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को अपना सिंबल नहीं देगी। अगर सिंबल पार्टी की ओर से नहीं दिया गया और प्रत्याशियों की संख्या कई रही तो समाजवादी के नेताओं में घमासान जारी रहेगा।
Previous Post

दिल्ली में चांद का दीदार, कल मनाई जायेगी ईद-उल-फितर

Next Post

ईद-उल-फितर पर्व : मस्जिदों में नमाज अदा कर मांगी अमन चैन शांति की दुआ

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version