नया बदायूं

देश का विपक्ष महिला विरोधी : राजीव कुमार गुप्ता

rajeev kumar gupta

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को देश में मुद्दा महिला आरक्षण पर अपना बयान जारी किया है। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि कहा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, और टीएमसी, डीएमके द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कदम स्पष्ट रूप से महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के खिलाफ है। जब देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देने का ऐतिहासिक अवसर आया, तब विपक्ष ने अपनी राजनीतिक सोच के चलते मातृशक्ति की भावनाओं को आहत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में सभी शंकाओं का समाधान करते हुए स्पष्ट किया था कि किसी भी राज्य या वर्ग के साथ कोई अन्याय नहीं होगा, इसके बावजूद विपक्ष का विरोध उनकी नीयत पर प्रश्न खड़ा करता है। माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों को तोड़ने वाले ये दल अब नारी सशक्तिकरण की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। देश की मातृशक्ति इस अपमान को कभी नहीं भूलेगी।

Exit mobile version