संवाददाता। नया बदायूं
जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव ब्यौर कासिमाबाद में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचा। ब्यौर कासिमांबाद गांव में पिछले दिनों लाठीचार्ज हुआ था। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिजनों के घर जाकर उनसे मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
गुरुवार को ब्यौर कासिमाबाद पहुंचा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार को सुना है। इस दौरान ग्रामीणों एवं परिजनों ने प्रतिनिधि मंडल के समक्ष वार्ता कर। ग्रामवासियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनके साथ अत्याचार किया गया है तथा श्रद्धालुओं पर अनावश्यक रूप से लाठीचार्ज किया गया, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर गंभीर कमी रही है, जिसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच आवश्यक होगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, रविंद्र पाल सिंह, जिला महामंत्री शारदाकांत शर्मा उपस्थित रहे।
