• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं सीट : भाजपा की दीपमाला से फिर फात्मा रजा का सीधा मुकाबला

Naya Badaun by Naya Badaun
April 28, 2023
बदायूं सीट : भाजपा की दीपमाला से फिर फात्मा रजा का सीधा मुकाबला
ShareShareShare
बदायूं। शहर नगरपालिका सीट पर निकाय चुनाव 2023 भी निकाय चुनाव 2017 से ज्यादा रोचक रहेगा। इसलिए जनपद भर के राजनीतिकों की नजर रहेगी। यहां एक बार फिर से मुकाबला पिछले चुनाव वाले प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने रहेगा। कांटे के टक्कर की लड़ाई बताई जा रही है और राजनीतिक गलियारों में जो चर्चे हैं वह हारजीत का आंकड़ा भी बेहद करीब बता रहे हैं। क्योंकि वर्तमान में पूर्व चेयरमैन हैं और दोनों मुद्दों की बात एक-एक वोट पर कर रहे हैं।

गुरुवार को बदायूं शहर नगर पालिका में चुनाव का रास्ता बदल गया। फकरे अहमद शोबी का टिकट वापस होने के बाद चुनाव का मुकाबला आमने-सामने आ गया है। हालांकि इन दो के अलावा प्रत्याशी आठ और हैं लेकिन चुनावी रेस में वह बहुत पीछे हैं वोटर भी आमने-सामने मुकाबला की बात कर रहे हैं। क्योंकि वर्ष 2017 का निकाय चुनाव हुआ था जिसमें भाजपा से दीपमाला गोयल और सपा से फात्मा रजा का मुकाबला हुआ था। 3176 वोटों से दीपमाला गोयल जीतीं थीं और फात्मा रजा को हार मिली थी। दोनों की पूरे चुनाव में जबदस्त टक्कर हुई थी, इसके बाद अब चुनाव 2023 का निकाय चुनाव में अब फिर से मुकाबला दीपमाला गोयल और फात्मा रजा का है। क्योंकि 10 प्रत्याशी मैदान में दीपमाला और फात्मा रजा के बाद आठ प्रत्याशी बचते हैं जिसमें बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपनी जमानत बचाने में लगी है। इसके अलावा एक सपा नेता डा. शकील के परिवार से नाजमीं हैं वह दिग्गजों की टक्कर से दूर हैं। इसके अलावा चार प्रत्याशी डमीं के रूप में दिख रहे हैं। इससे साफ है कि इस चुनाव में मुकाबला आमने सामने का होगा और काटें की टक्कर दोनों प्रत्याशियों के बीच होगी। इसके लिए दोनों प्रत्याशी ही मजबूती के साथ मैदान में उतर चुके हैं 11 मई को मतदान के बाद 13 मई को परिणाम भी चौंकाने वाले सामने आएंगे।

फात्मा को आरएलडी का समर्थन मिला
निकाय चुनाव 2017 के बाद निकाय चुनाव 2023 में बदायूं सीट पर फिर से आमने-सामने मुकाबला होगा फर्क सिर्फ इतना होगा कि इस बार निकाय चुनाव में फात्मा रजा के पास सपा का सिंबल नहीं है। पिछले चुनाव में भाजपा से दीपमाला थीं इस बार भी भाजपा से दीपमाला हैं। इस बार फात्मा रजा के पास सपा का सिंबल नहीं है केवल सपा का साथ और आरएलडी का समर्थन मिला है। अब देखना होगा बिना सिंबल वोटबैंक पर कितना कब्जा फात्मा रजा कर पायेंगी।
बदायूं नगर पालिका से मैदान में यह प्रत्याशी
क्रंसं.         प्रत्याशी                       पार्टी
01-दीपमाला गोयल                    भाजपा
02-माधवी साहू                           कांग्रेस
03-संतोष कुमारी                        बसपा
04-शाह जमानी                        आप
05-अजरा अल्वी                         निर्दलीय
06-आफताब                              निर्दलीय
07-आशा                                  निर्दलीय
08-नाजमीं                                निर्दलीय
09-नाजिया खान                        निर्दलीय
10-फात्मा रजा                          निर्दलीय
Previous Post

जनपद की 60 ग्राम पंचायत ओडीएफ प्लस के साथ होंगी साफ व स्वच्छ

Next Post

सपा और आरएलडी समर्थित फात्मा रजा को चुनाव चिन्ह मिला रिक्शा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version