नया बदायूं, संवाददाता बिसौली।
जनपद बदायूं के बिसौली कस्बा में निर्माणाधीन मकान का मलवा हटाने गये मजदूर की फाटक से दबकर मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान का फाटक खोलते समय वह गिर गया और उसमें मजदूर दब गया। घटना पर आनन-फानन में मलवा में से मजदूर को निकाला गया। तत्काल पुलिस को जानकारी मिल गई। पुलिस ने सीएचसी पहुंचा और वहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गये। वहां मजदूर की मौत हो गई। जिससे मजदूर परिवर में कोहराम मचा हुआ है।
बिसौली कोतवाली के मोहल्ला साहूकारा में घटना हो गई। बुधवार की शाम को साहूकारा मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान में फाटक से दबकर मजदूर दिनेश यादव की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान का ठेका तीन वर्ष पहले बरेली के नन्हे ठेकेदार को दिया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मलवा हटाने पहुंचा मजदूर दिनेश यादव पहुंचा था। फाटक खोलते समय हादसे का शिकार हो गया, जब फाटक अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घायल मजदूर को उपचार को नगर के निजी अस्पताल में ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया l मृतक दिनेश यादव गांव दबथरा का रहने वाला है। परिजन मौके पर पहुंच गये हैं और कोहाम मचा हुआ है। पुलिस पंचनामा भर रही है और शव पोस्टमार्टम को भेज रही है।
