नया बदायूं। संवाददाता
बदायूं जनपद में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर के राजकीय इंटरमीडिएट कालेज में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा की संयुक्त जनपदीय बाल शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चों ने सामान्य दौड, कुर्सी दौड, चित्रकला, सुलेख आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। दृष्टिबाधित बच्चों ने छू कर पहचानों प्रतियागिता में वस्तुओं को छूकर पहचाना। मानसिक रूप में दिव्यांग बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्वयक चंद्रभान यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा जितेंद्र सिंह, जिला पीटीआई रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर सुदेश मिश्र, स्पेशल एजूकेटर, राजेश मौर्य, विपिन मिश्रा, रज्जन सिंह, सुरेश मिश्रा, जुगल किशोर, दुर्गेश प्रताप, कुंवर बहादुर, रेखा देवी, सरितादेवी, प्रदन्या, ओम प्रकाश, सुरेंद्र कुमार ने प्रतियोगिताओं के संचालन में सहयोग किया। संचालन फरहत हुसैन ने किया।
प्रतियोगिताएं देतीं महत्वपूर्ण संदेश
बुधवार को शहर के राजकीय इंटर कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की क्रीडा प्रतियोगिताएं समावेश, सशक्तिकरण एवं दृढ संकल्प के महत्वपूर्ण संदेश देती हैं। यह केवल खेल आयोजन नहीं है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के शक्तिशाली माध्यम हैं।
प्रतियोगिताओं से शारीरिक-मानसिक विकास
जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिएं शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ में सुधार, टीम वर्क और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करती है। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खेल बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, चुनौतियों का सामना करने और हार को भी स्वीकार करने और उससे सीखने का भी मौका देती हैं, जो एक सफल जीवन के लिए आवश्यक हैं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम::
50 मीटर दौड बालक वर्ग : कृष्णजीत प्रथम, अजय द्वितीय, नितिन तृतीय स्थान।
50 मीटर दौड बालिका वर्ग : आरती प्रथम, नदंनी द्वितीय एवं प्रान्शी तृतीय स्थान।
100 मीटर दौड में बालक वर्ग : मोहम्मद अहमद प्रथम, तस्लीम द्वितीय, सन्नी कश्यप ने तृतीय स्थान।
100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग : वर्षा प्रथम, महिमा द्वितीय, रीता एवं शोभा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान।
कुर्सी दौड बालक वर्ग : अंकित कुमार प्रथम, अनुराग द्वितीय एवं अहत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग : हसमुखी प्रथम, शोभा द्वितीय एवं इंशा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सुलेख प्रतियोगिता : सलोनी प्रथम, मोहम्मद इस्लाम द्वितीय एवं शांति तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता : चिराग प्रथम, शांति द्वितीय, उम्मी तृतीय स्थान पर रहे।
दृष्टिबाधित बच्चों की छूकर पहचानो प्रतियोगिता : मंयक प्रथम, इशू द्वितीय, शिवम एवं अल्तमश संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
