• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मतदाता सूची का त्रुटिहीन व पारदर्शी होना अति आवश्यक : भूपेंद्र

Naya Badaun by Naya Badaun
November 29, 2025
मतदाता सूची का त्रुटिहीन व पारदर्शी होना अति आवश्यक : भूपेंद्र
ShareShareShare

नया बदायूं। (ब्योरो)
बदायूं जनपद के दातागंज तहसील में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कमिश्नर बरेली भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची का त्रुटिहीन व पारदर्शी होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यां में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण निष्पक्षता व सूचितापूर्ण ढंग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य एक पुनीत व पवित्र कार्य है। इस मौके पर डीएम अवनीश कुमार राय और एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा, एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह सहित शामिल रहे।

बीएलओ किये सम्मानित
शनिवार को बरेली कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने दातागंज तहसील विधानसभा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यां का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने से न छूटे। उन्होंने अपनी भाग संख्या का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने वाले आंगनबाड़ी अनुपम सिंह, बबीता गुप्ता, शारदा एवं रोजगार सेवक हरिओम सहित चार बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

दोगुना किया मानदेय
कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि एक जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निरंतर किए जा रहे कार्यां की समीक्षा भी करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में बीएलओ (बूथ लेबल अधिकारी) को दिए जाने वाले मानदेय दोगुना कर दिया है।

पोर्टल पर रिकार्ड समय से करें अपलोड
बरेली कमिश्नर ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों के नाम अवश्य जोड़े जाएं तथा मृतकों, स्थानांतरित या दोहराए गए नामों को हटाकर सूची को अद्यतन किया जाए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कुछ बूथों पर फार्म-6, 7 व 8 की प्रविष्टियों में प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर समय से अपलोड किए जाएं ताकि कार्यों की निगरानी सुचारू रूप से की जा सके।

Previous Post

जिला महिला अस्पताल फाइनल असिसमेंट में पहुंचा

Next Post

डिबरी से झोपड़ी नुमा घर में लगी आग, सामान जला

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version