नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है। पुलिस और प्रशासन के कड़े पहरा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से बैठक संपन्न हुई है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रही और मजिस्ट्रेट अफसर निगरानी रखे रहे। इस कड़ी सुरक्षा के बीच जब परीक्षा संपन्न कराई गई तो आठ सौ से अधिक अभ्यार्थियों ने परीक्षा को छोड़ दिया है।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा जनपद बदायूं के 15 केंद्रों पर संपन्न की गई। जनपद के सभी 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हुई। एक दिवसीय की पहली पाली की परीक्षा में जनपद बदायूं में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनको परीक्षा दी जानी थी लेकिन इन 5664 परीक्षार्थियों में से 4804 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जिन्हों ने परीक्षा दी है। वहीं जिले में 860 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिन्होंने लेखपाल भर्ती परीक्षा को छोड़ दिया है। एक दिवसीय परीक्षा में उपस्थिति का कुल प्रतिशत 84.82 प्रतिशत रहा। डीएम अवनीश राय ने एसएसपी अंकिता शर्मा एवं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र हाफीज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
