नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जनपद में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शहर में जिला अस्पताल के पास अंबेडकर पार्क में तमाम बाबा साहब के अनुयाई व राजनीतिक लोग बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परिनिर्माण दिवस मना रहे हैं।
शनिवार को शहर के जिला अस्पताल के पास अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 79 में महा परि निर्माण दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर के भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश अध्यक्ष सनातन समाज राम नरेश गौतम ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा की बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन दलितों, शोषितो, पिछड़ों, आदिवासियों के उत्थान में लगा दिया। बाबा साहब को भारत देश ही नहीं संपूर्ण संसार में बड़े श्रद्धा और भाव के साथ याद किया जाता है। बाबा साहब ने हमेशा देश के लिए लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर भाजपा के तमाम साथियों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्या अर्पण किया श्रद्धा के साथ उन्हें याद किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राम नरेश गौतम के साथ, जिला मंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा सौरभ भारती, अभय, प्रतीक गौतम, विकास गौतम, मलाइका गौतम, दीपांशी गौतम, विमलेश गौतम, जलधारा सागर, रिंकू वर्मा, अभिषेक गौतम, अमर सिंह सागर, सेवाराम वर्मा, शिवाजी सागर, जय देवी सागर, अजय पाल गौतम, जयसागर, अमन गौतम, प्रेमपाल गौतम सहित मौजद हैं।

Discussion about this post