नया बदायूं, संवाददाता।
योगी सरकार की सख्ती का असर बदायूं के सरकारी सिस्टम एवं अफसरों पर नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि दिव्यांगजन परेशान हैं और शिकायतें लेकर भटक रहे हैं। आखिरकार बैठक कर अफसरों को ज्ञापन दिया गया है। जिसमें संगठन की ओर से दिव्यांगजनों की समस्याओं को रखा गया और निस्तारण की मांग की है।
शनिवार को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक बैठक शहर के मालवीय आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने की। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम का सात सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया। मांग में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनो को अपने अधिकारों के लिए भटकना पड़ रहा है। आये दिन दिव्यांगजनों को परेशान किया जा रहा है और फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। आये दिन दिव्यांगजनों के साथ अन्याय हो रहा है। अक्सर अधिकारी दिव्यांगजनों की बात सुनने को तैयार नहीं है और दिव्यांग जन न्याय को भटकने को मजबूर हैं। विनोद सिंह कहा कि जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने में दिव्यांगजनों को ऐडी से चोटी का जोर लगाना पड़ता है फिर भी दलालों द्वारा दिव्यांगों से ठगी करने से वाज नही आ रहे हैं। शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। रामवाबू गुप्ता ने कहा कि विकास भवन में दलाल सकिय हैं और खुलेआम दिव्यांगजनों से ठगी करने से वाज नहीं आते हैं। सशक्ति करण विभाग में दिव्यांगजन विकास विभाग के बाबू मौज ले रहे हैं कई बार शिकायत की लेकिन को कोई कार्रवाई नहीं हुई। तेजपाल साहू ने कहा कि रोडवेज बस चालक अपनी मनमानी करते हैं और दिव्यांगजनों को देखते ही बस को दौड़ा देते हैं और दिव्यांगजनों को मजबूर होकर प्राइवेट वाहन में सफर करना पड़ता है। इस मौके पर विनोद सिंह, रामबाबू गुप्ता, पप्पू, भीमसेन, तेजपाल, ललित कुमार, सुन्दर लाल, सुरेश, विनयकुमार, राम रहीम, अरविंंद व अन्य मौजूद रहे।
