बदायूं। ब्योरो नया बदायूं
जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत संचालित आयुष्मान भारत योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। इसके साथ-साथ वांचित लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायें। इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके लिए प्रचार वाहन विभाग की ओर से संचालित किया गया है। प्रचार वाहन को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।
सोमवार को सीएमओ कार्यालय व जिला महिला अस्पताल परिसर से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत प्रचार वाहन को प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा एवं नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. राजवीर सिंह गंगवार द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन शहर व गांव-गांव एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार करेगे। इसमें आयुष्मान भारत योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के लिए प्रचार-प्रसार करेगा। जिन लोगों के अब तक आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड नहीं बने हैं और पात्र हैं। ऐसे लोगों को ऐसी जागरूकता भरी जानकारी दी जायेगी। जिससे वह संबधित जगह जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सके। प्रचार वाहन अगले सात दिनों तक क्षेत्र में जाकर ऑडियो, विजुअल के माध्यम से योजना के लाभ के बारे में जनमानस को जागरूक करेगा। प्रचार वाहन पर प्रचार एलईडी की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत सिंह, डॉ. मोहम्मद असलम, डॉ. वैभव गुप्ता, अरुण अग्निहोत्री मौजूद रहे।

Discussion about this post