नया बदायूं

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण के साथ दिया जागरूकता का संदेश

नया बदायूं, संवाददाता।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी अधिकारी पौधारोपण प्रोफेसर डॉ. वेंकटनारायण द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखने, प्रदूषण कम करने एवं आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार, डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, डॉ. ललेंद्र यादव (प्रभारी सोशल मीडिया), डॉ. पुनीत कुमार सहित अन्य शिक्षकगण, चिकित्सक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Exit mobile version