बदायूं, संवाददाता।
बच्चों और आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने तथा डिजिटल दुनिया के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से समग्र विकास संस्थान, बदायूं और चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY) के संयुक्त सहयोग से जनपद में ‘टिंग टोंग (Ting Tong) अभियान’ शुरू किया गया है।
अभियान अक्टूबर से 31 दिसंबर तक संचालित होगा। इसके तहत विद्यालयों, समुदायों और प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, किशोर-किशोरियों, अभिभावकों और आमजन को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी।
अभियान में ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक व कॉल, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। जागरूकता वीडियो, पोस्टर, पर्चे और सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जाएगा।
समग्र विकास संस्थान और CRY के अनुसार अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करने के साथ सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।

Discussion about this post