नया बदायूं

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

बदायूं संवाददाता।

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 18वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 12 व 13 नवंबर को ज़ीलॉट पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के सैकड़ों बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

खिलाड़ियों ने क्योरुगी और पूमसे वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एसोसिएशन के सचिव सरदार अजय पाल सिंह ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है। संयुक्त सचिव कृष्णा सिंह ने बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण को जरूरी बताया।

इस दौरान अध्यक्ष राजन महिंद्रत्ता, नीरज कुमार शर्मा, अक्षज रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, गिरधारी सिंह राठौर सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, कोच, रेफरी और अभिभावक मौजूद रहे।

Exit mobile version