नया बदायूं

यातायात माह के तहत स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को किया जागरूक, नियमों के पालन की अपील

 

बदायूं संवाददाता।

यातायात माह नवंबर के तहत बदायूं यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 नवंबर 2026 को बीआरबी स्कूल में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों को ब्रीथ एनालाइजर के उपयोग एवं महत्व के बारे में बताते हुए समझाया गया कि नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन के लिए भी खतरनाक है।

लाडो डिटर्जेंट

इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस ने बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया। जनपद के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर आमजन और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।

पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। सभी नागरिक स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि सड़कों पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

Exit mobile version