बदायूं संवाददाता।
भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता अर्जुन राठौर को जिला सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
नियुक्ति के बाद अर्जुन राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव चौहान से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। अर्जुन पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
उनकी नियुक्ति पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आकाश बघेल, पूर्व प्रांत मंत्री अंकित पटेल, विभाग संयोजक हरिमोहन सिंह, हितेंद्र कुमार, मनीष गौतम, योगेश शर्मा, मोहित शर्मा और कुलदीप वर्मा सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Discussion about this post