नया बदायूं, संवाददाता।
बिल्सी नगर में बांट माप अधिकारी विनीत पांडेय द्वारा बिल्सी नगर में लगातार दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। कस्बा में दूसरे दिन लगातार अलग अलग 25 दुकानों का निरीक्षण किया गया और कुल 16 मामले असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीनों के प्रयोग में चालान किया गया। जिससे कस्बा में हड़कंप मच गया और तमाम दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर खिसक गये।
गुरुवार को बिल्सी नगर में बांट माप अधिकारी विनीत पांडये ने छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि दूध विक्रेता, किराना ,हार्डवेयर, खाद बीज विक्रेता, वेल्डिंग शॉप, कबाड़ खरीददार आदि का चालान किया गया। यह अभियान नियमित जारी रखेंगे। जिससे घटतौली की समस्याओं से बिल्सी समेत पूरे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपने-अपने कांटे बांटो को एक दम मानक के अनुरूप करने के निर्देश दिए व पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राहकों से भी आग्रह किया है कि वह जागरूक होकर अपना सामान खरीदें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे फोन के माध्यम से अथवा प्रार्थना पत्र देकर व ऑनलाइन शिकायत करके अपनी समस्याओं के बारे में बतायें। जिससे घटतौली करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
