इस्लामनगर, संवाददाता।
नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नईम शास्त्री ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने नईम शास्त्री का फूलमालाओं से स्वागत किया।
सोमवार को शोभायात्रा में सजी आकर्षक झांकियां और डीजे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नईम शास्त्री ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को जयंती की मुबारकबाद दी। नगर में शोभायात्रा धूमधाम से निकल गई जिसमें अध्यक्ष लखन वाल्मीकि और उपाध्यक्ष राहुल विकास वाल्मीकि का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।
