नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी श्रमिक संघ एटक के द्वारा ग्रीष्मकल अवकाश के लिए जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसान नेता राजेश कुमार सक्सेना गुरूवार को दोपहर आंगनवाड़ी के धरने पर पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कितना संवेदन हीन है प्रशासन और शासन, 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने पर भी नोनीहाल 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों की छुट्टी नहीं हुई है। पशुपक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं लेकिन बच्चों को लेकर चिंता नहीं है।
धरना में किसान नेता राजेश सक्सेना ने कहा कि इस भीषण गर्मी के बीच किसी जनहानि के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। मुख्यमंत्री से भी पत्र के माध्यम से कहा जिस तरह आपके द्वारा मानदेय 18000 सम्मानजनक देने का वायदा किया आज सरकार चुप्पी शादी हुए हैं। कैबिनेट की कई मीटिंग में विशेष निर्णय लिए गए परंतु आंगनबाड़ियों के लिए कोई भी नीति पर विचार नहीं किया गया आखिर आंगनबाड़ियों को इस नजरिया से कौन सा सम्मान मिला है। जिस महिला सम्मान की बात की जाती है महिला आरक्षण की बात की जाती है आखिर यह महिलाओं के साथ अन्याय क्यों हो रहा है। जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा आंगनबाड़ी बहनों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है राज्य सरकार केंद्र सरकार बंधुआ मजदूर से भी ज्यादा बत्तर है उनकी नीतियां अंग्रेजों को गुलामी प्रथा को भी उनकी सीमा पार कर गई है। यहां वरिष्ठ उपाध्याय ममता भदोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष उझानी गायत्री सागर, ममता महेश्वरी, सरिता श्रीवास्तव, ममता सिंह राठौर, सीमा, रीना देवी, प्रेमवती सहित मौजूद रहीं। यहां एडीएम राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया है।
