नया बदायूं

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में रोष, प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलने की मांग

आसफपुर, संवाददाता।Nayabadaun

जनपद बदायूं आसफपुर क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान के प्रांगण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यकत्रियों ने एक स्वर में प्रोत्साहन राशि (पीएलआई) को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग उठाई।
जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदलने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक संगठन अपनी आवाज उठाता रहेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, जिला कोषाध्यक्ष कुमकुम जौहरी और जिला महासचिव शोभा वर्मा ने भी विचार रखे।
इस दौरान आसफपुर परियोजना की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से वीर कुमारी को ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। न्याय पंचायत मुसिया नगला से मंजू रानी, वीर वाला व सर्वेश, पृथ्वीपुर से प्रीति शर्मा व सुनीता, राजटिकोली से शारदा कुमारी, राजवती व रीना, सीकरी से हीरेश्वरी, गुलड़िया से सरिता तथा निजामुद्दीनपुर शाह से पंकज सक्सेना को नामित किया गया।
बैठक में सुनीता देवी, नेक्सा देवी, सुधा देवी, मंजू रानी, विनीता देवी, प्रीति देवी, शारदा कुमारी, पुष्पा देवी, खजाना देवी, शोभा वर्मा, कुमकुम रानी, शांति देवी सहित अन्य कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Exit mobile version