नया बदायूं, संवाददाता।
वजीरगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय का स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण का कार्यक्रम जेजे ज्ञान डिग्री कॉलेज वजीरगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता नगर विधायक बदायूं एवं ब्लाक प्रमुख गुड्डू देवी एवं उनके सुपुत्र शिवम राठौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां स्मार्ट मोबाइल फोन पाकर गदगद हो गए और चेहरा खिल उठे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सदर विधायक सहित यूपी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती पर दीप प्रज्वलित एवं माला अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा था कि अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां स्मार्ट हो चुकी है। उन्हें स्मार्ट भवन एवं स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन सौंपे गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बिना फोन के कार्य करने में दिक्कत हो रही थी। अब उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे कि उनके कार्य को ऑनलाइन प्रदेश स्तर पर तथा देश स्तर पर देखा जा सके। कहा कि हमें उम्मीद है कि बजीरगंज की परियोजना अपने कार्य में प्रथम स्थान प्राप्त करेगी। यहां भाजपा नेता राहुल वाष्र्णेय, अनुज कुमार सक्सेना पूर्व मंडल अध्यक्ष, राघव सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष, जयपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य, अरुण कुमार शेखर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने विचार व्यक्त किये। गीतांजलि तथा शिवानी मुख्य सेविका एवं अतुल यादव ब्लॉक समन्वयक के द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया गया एवं मोबाइल वितरण में सहयोग किया गया। इस मौके पर प्रीति सक्सेना, मुन्नी देवी, शिप्रा वार्णेय, कल्पना तिवारी, मनीषा राघव मौजूद रहे।

Discussion about this post