नया बदायूं

बिसौली में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन समारोह

बिसौली (बदायूं), संवाददाता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत बिसौली ब्लॉक परिसर में आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक परिसर पहुंचने पर बीडीओ लटूर सिंह ने विधायक का स्वागत किया।


विधायक आशुतोष मौर्या ने आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन तथा एनआरएलएम योजनाओं का पात्रों को त्वरित लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में हुई वृद्धि की भी जानकारी दी।
इस दौरान निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय, निगमेश्वर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, दिनेश राजपूत, दुर्गेश वार्ष्णेय, शैलेश शर्मा, सुमित सिंह, विजय शर्मा, सचिन जौहरी, सीडीपीओ अल्पना जौहरी, सभी एडीओ सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version