नया बदायूं

मतदाता जोड़ो अभियान के तहत पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल कराने की अपील

 

वजीरगंज संवाददाता।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत 112 विधानसभा क्षेत्र बिसौली से संभावित प्रत्याशी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य मिशन 2027 प्रीती धनगर ने दूंदपुर, आसफपुर तहसील बिसौली में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण कराने की अपील की।

प्रीती धनगर ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जुड़वाना, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का पंजीकरण कराना, विवाह के बाद स्थान परिवर्तन करने वाली महिलाओं के नाम दर्ज कराना तथा प्रवासी मतदाताओं की सूची का सत्यापन करना है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों में त्रुटियों को ठीक कराने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।

उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा पता बदलने और विवरण संशोधन के लिए फॉर्म-8 की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में छूटने न देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन दिनेश धनगर ने किया। इस मौके पर मुनेश धनगर समाजसेवी, ठाकुर रवेंद्र सिंह राठौर, सिद्धार्थ सिंह पूर्व भाजपा महामंत्री, महीपाल पाल, अप्पन कटिया, प्रेमकिशोर पाल, रहीस भाई, राकेश मौर्य, विवेक शर्मा जिला पंचायत प्रत्याशी, इंद्रपाल, डॉ. सुरजीत, धीरेश पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version