नया बदायूं

जिला पंचायत की सड़क पर कब्जा का आरोप, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

नया बदायूं, संवाददाता।

बदायूं जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम आमगांव के ग्रामीणों ने जिला पंचायत द्वारा प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करने और सरकारी सड़क पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार आमगांव से मोहम्मद नगर सुलरा तक जिला पंचायत द्वारा खड़ंजा/सड़क निर्माण कार्य कराया जाना था। आरोप है कि निर्माण कार्य से पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी और सहमति से पैमाइश कर कच्ची सड़क का निर्धारण किया था। शिकायत में कहा गया है कि गांव के कुछ लोगों ने कथित रूप से दबंगई के बल पर कच्ची सड़क को काटकर अपने खेतों में मिला लिया, जिससे सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर निर्माण सामग्री भी पहुंच चुकी थी, लेकिन विवाद के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2 जून 2026 को राजस्व टीम की मौजूदगी में संबंधित लोगों द्वारा विरोध किया गया, जिसके चलते राजस्व टीम को वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पुलिस बल की मौजूदगी के सड़क को कब्जा मुक्त कराना संभव नहीं है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी सड़क को कब्जा मुक्त कराया जाए तथा दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में डीएम-एसएसपी, एसडीएम, एएमए जिला पंचायत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुल भेजी गई है। ग्रामीणों की ओर से आलोक कुमार, ब्रजेंद्र सिंह, भूपेंद्र, रितेश, उदयवीर सिंह, योगेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर कर कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version