नया बदायूं संवाददाता।
9 जनवरी, 2026 जनपद में हाल ही में हुई चोरी और लूट की वारदातों का त्वरित व सफल खुलासा करने पर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन, जनपद बदायूं द्वारा पुलिस प्रशासन का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र महाजन की अगुवाई में संपन्न हुआ।
वारदातों का सफल अनावरण के लिए दिया सम्मान।
विगत दिनों बदायूं के उघैती में लालाराम रस्तोगी की दुकान और गुलड़िया में कौशल सुनार की दुकान पर लूट की बड़ी घटनाएं हुई थीं। साथ ही शास्त्री चौक पर मोहित की दुकान से चेन चोरी की वारदात भी सामने आई थी। इन घटनाओं से व्यापारी वर्ग में असुरक्षा का माहौल था, किंतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने न केवल इन वारदातों का सटीक पर्दाफाश किया, बल्कि व्यापारियों का शत-प्रतिशत माल भी बरामद करवाया। इसी सफलता से उत्साहित होकर ज्वेलर्स भाइयों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इन अधिकारियों को मिला सम्मान।
समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी नगर श्री विजेंद्र द्विवेदी, एसपी ग्रामीण श्री हिरदेश कुमार कठेरिया, सीओ सिटी श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ उझानी श्री देवेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव सहित अन्य थाना प्रभारियों को माला, पटका, शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, भगवान स्वरूप गुप्ता, सुनील वर्मा, गिलाल खान, अमरजीत भारद्वाज, अखिलेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अमित गुप्ता, राम प्रकाश वर्मा, स्पर्श गुप्ता, दीपक सैनी, सचिन शर्मा, और प्रदीप माहेश्वरी सहित दर्जनों सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने कहा कि पुलिस की इस सक्रियता से व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास जगा है।
