नया बदायूं

एडवोकेट निष्कर्ष प्रताप सिंह बने भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी

 

बदायूं संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने एडवोकेट निष्कर्ष प्रताप सिंह को जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

निष्कर्ष प्रताप सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक सफर शुरू किया। इसके बाद युवा मोर्चा में नगर मंत्री और जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाला। उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर ब्रजक्षेत्र मंत्री महेश राठौर, जिला महामंत्री जोगेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील राठौर, जिला उपाध्यक्ष अंकित राठौर, राहुल राठौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Exit mobile version