नया बदायूं, संवाददाता।
जिला निरीक्षण समिति द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक गृहण अभिकरण एवं स्वैच्छिक संगठन दलित ग्रामीण विकास संस्थान बदायूं द्वारा संचालित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण इकाई का निरीक्षण अरूण कुमार एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में जिला निरीक्षरण समिति जनपद बदायूं द्वारा किया गया। शहर के मोहल्ला नकपुर के गली नंबर एक में संचालित स्वैच्छिक संगठन दलित ग्रामीण विकास संस्थान बदायूं द्वारा संचालित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण इकाई व महिला अस्पताल में संचालित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक गृहण अभिकरण में रह रहे अनाथ बच्चों के खाने पीने तथा उचित देखभाल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
शुक्रवार को स्वैच्छिक संगठन दलित ग्रामीण विकास संस्थान बदायूं द्वारा संचालित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण इकाई से सचिव अनूप सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में संस्था में 04 बच्चें संवासित है सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है सभी बच्चें स्वस्थ है व बच्चों की लीगल प्रक्रिया चल रही है। दो बच्चों का दत्तक कराया गया है तथा प्रबंधक समन्वयक राजकीय विशेषज्ञ दत्तक गृहण अभिकरण द्वारा बताया गया की संस्था में रह रहे दो बच्चें संवासित है। जिसका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। एक बच्चे की लीगल प्रक्रिया चल रही है, एडीएम प्रशासन द्वारा निर्देश दिये गये कि सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें। गृहों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये, गृह में आने जाने वाले व्यक्तियों की पूर्ण जानकारी पंजिका में दर्ज की जाये। बच्चों की सुरक्षा को मानकों से कोई समझौता न किया जाये। सभी गृहो से संबधित दस्तावेज सुव्यवस्थित रखे जायें जिला प्रोबेशन अधिकारी को इस कार्रवाई कराये जाने को निर्देशित किया गया।
टीम में यह रहे अधिकारी
निरीक्षरण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद तहसीन, एसआई इंद्रपाल सिंह, क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट डॉ. सर्वेश दास जिला कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड प्रमिला गुप्ता, सदस्य बाल कल्याण समिति, सविता मालपाणी, संरक्षण अधिकारी सांस्थानिक, प्रीती कौशल, संरक्षण अधिकारी गैर सांस्थानिक रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

Discussion about this post