नया बदायूं दिल्ली ब्यूरो। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने गुरुवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। यह कदम दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनके चेक बाउंस मामले में सजा की समय सीमा बढ़ाने से इनकार करने और उन्हें तत्काल सरेंडर करने के आदेश के बाद उठाया गया। बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए एक निजी कंपनी से लगभग 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। कंपनी का आरोप है कि उधार ली गई रकम को चुकाने के लिए अभिनेता ने जो चेक दिए थे, वे बैंक में बाउंस हो गए। लंबे समय तक चले इस विवाद में निचली अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने ऊपरी अदालत का रुख किया, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें कोई भी अतिरिक्त राहत देने से साफ मना कर दिया।
अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद अभिनेता अपनी वित्तीय देनदारी पूरी करने में विफल रहे। नतीजतन, राजपाल यादव को अब जेल में अपनी सजा काटनी होगी।

Discussion about this post